Vision and Mission

विज़न (Vision) - जनजातीय अंचल के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण,  अंतरवैषयिक शिक्षाएवं अनुसन्धान का अवसर प्रदान कर उनका बहुआयामी विकास करना।

 

मिशन  (Mission)

1. अनूपपुर जिले के सुदूर अंचल के युवाओं को अंतर वैषयिक शिक्षा प्रदान कर उनमें व्यापक दृष्टिकोण उत्पन्न करना।

2. व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के संचालन द्वारा कौशल, क्षमता निर्माण एवं संवर्द्धन करना जो आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्यों की पूर्ति में सहायक  होगा।

3.सीमांत वर्ग के विद्यार्थियों को देश के ख्यातिप्राप्त संस्थाओं की सुविधाओं से जोड़ना।

4.क्षेत्र आधारित गतिविधियों द्वारा व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर सामुदायिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना।

 

लक्ष्य (Goals)

1. तात्कालिक लक्ष्य   (Short term goals)

1. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत नवीन पाठ्यक्रमों एवं प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों को आरम्भ करना |

2. गणित एवं भौतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम आरम्भ करना |

3. पुस्तकालय में नवीन पुस्तकों, संदर्भ पुस्तकें, मैगज़ीन्स, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तकों का क्रय करना।

4. खेल सुविधाओं का विकास करना।

5. प्रशासनिक संस्थाओं के साथ समझौता अनुबंध (MoU) करना |

6. विद्यार्थियों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त कक्षों के निर्माण हेतु उच्च शिक्षा विभाग को प्रस्ताव प्रेषित करना

 

2.मध्यवर्ती लक्ष्य(Mid term goals)

1. नवीन आरम्भ हुए पाठ्यक्रमों में प्रवेश एवं नामांकन अनुपात को बढ़ाना |

2. पुस्तकालय का डिजिटलीकरण करना एवं वाचनालय का विकास करना|

3. खेल मैदानों को  विकसित करना एवं खेल संसाधनों को बढ़ाना |

4. स्वच्छता एवं पर्यावरण का  संरक्षण एवं संवर्द्धन |

5. दिव्यांगजन हेतु सुविधाओ का विकास करना |

6. स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का प्रबंधन प्रशिक्षण करना |

 

3.दीर्घकालिक लक्ष्य(Long  term goals)

1. देशज ज्ञान के संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में सार्थक कदम जैसे पाठ्यक्रम, शोध एवं संगोष्ठी आदि का प्रकाशन करना |

2. शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात सुधारने के लिए प्रयास करना |

3. महाविद्यालय को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस  की ओर अग्रसर करना |

4. अनुसन्धान एवं उन्नत (Advance) अध्ययन केंद्र को स्थापित करना |